राज्य समाचार

CG NEWS : गैरेज में चल रहा था जुआ, पुलिस की रेड में 11 जुआरी गिरफ्तार…

रायपुर –  जुआ-सट्टा के खिलाफ रायपुर पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी कार्रवाई के तहत गंज थाना क्षेत्रांतर्गत स्थित ट्रांसपोर्ट गैरेज में जुआ खेलते 11 जुआरियों को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 लाख रुपए नकदी समेत ताश की गड्डी, मोबाइल फोन और 2 दोपहिया जब्त कर उनके खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

दरअसल 23-24 सितंबर की दरम्यानी रात्रि एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत होटल ग्रैण्ड राजपूताना के पीछे स्थित ट्रांसपोर्ट गैरेज में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान में जाकर रेड कार्यवाही की गई। रेड कार्यवाही के दौरान गैरेज में कुछ व्यक्ति ताशपत्ती में रकम का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा कुल 11 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 2,00,920/- रूपये, 09 नग मोबाईल फोन, 02 नग दोपहिया वाहन एवं ताशपत्ती जुमला कीमती लगभग 5,00,000/- रूपये जप्त कर जुआरियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 324/23 धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 04 एवं 05 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

गिरफ्तार आरोपी
सुमित राजाराम जैश पिता स्व. राजाराम जैश उम्र 32 साल निवासी रामसागरपारा हनुमान मंदिर के पास थाना आजाद चौक रायपुर।
मनीष पटेल पिता कार्तिक पटेल उम्र 32 साल निवासी मौदहापारा अकबर बाड़ा शिव मंदिर के बाजू में थाना मौदहापारा रायपुर।

रोहित मोटवानी पिता संजय मोटवानी उम्र 27 साल निवासी रामसागर पारा हनुमान मंदिर के पीछे यशवंत किराना दुकान के पास थाना आजाद चौक रायपुर।
नितिन राठौर पिता विजय राठौर उम्र 38 साल निवासी गंजपारा हनुमान मंदिर थाना गंज  रायपुर।

विकास विग पिता स्व. राजेश विग उम्र 32 साल निवासी गंजपारा प्रभात टॉकिज के पीछे थाना गंज रायपुर।
देवेश कुमार पिता हरिसिंह ठाकुर उम्र 38 साल निवासी हनुमान मंदिर के सामने गंजपारा थाना गंज रायपुर ।

शिव टण्डन पिता अर्जुन टण्डन उम्र 30 साल निवासी मिनीमाता मंदिर के सामने गंजपारा थाना गंज रायपुर।
अमन यादव पिता संतोष यादव उम्र 19 साल निवासी हीरापुर के आगे, बी.एस.यू.पी कॉलोनी थाना कबीर नगर रायपुर।
सोहन लाल कोसले पिता शिव प्रसाद कोसले उम्र 53 साल निवासी गोगांव थाना गुढ़ियारी रायपुर

शुभम राठौर पिता अजय राठौर उम्र 27 साल निवासी राठौर चौक थाना गंज रायपुर।
किशोर वधवानी पिता जगदीश वधवानी उम्र 28 साल रामसागर पारा थाना आजाद चौक रायपुर।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button