राज्य समाचार

BREAKING: गृहमंत्री शाह का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, जानिए इसके पीछे की वजह…

रायपुर/दंतेवाड़ा- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का मंगलवार को होने वाला छत्तीसगढ़ दौरा रद्द हो गया है। बताया जा रहा है कि मौसम की खराबी के चलते उनका प्लेन दिल्ली से ही उड़ान नहीं भर सका। प्रदेश में करीब 20 साल बाद होने वाली भाजपा की परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए गृहमंत्री शाह को दंतेवाड़ा आना था। वहीं कांग्रेस ने इस यात्रा को फ्लॉप बताया है।

भाजपा की दो चरणों में हो रही इस परिवर्तन यात्रा के पहले फेज का गृहमंत्री अमित शाह शुभारंभ करने वाले थे। उनकी दंतेवाड़ा के हाई स्कूल मैदान में सभा भी प्रस्तावित थी। बताया जा रहा है कि इस परिवर्तन यात्रा को अब पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह और प्रदेश प्रभारी ओम माथुर हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वहीं दूसरे फेज की यात्रा जशपुर से 15 सितंबर को शुरू होनी है। इसमें बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को आना है।

IG सुंदरराज पी ने दैनिक भास्कर को बताया कि, मौसम की खराबी की वजह से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दौरा रद्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अभी दिल्ली से ऑफिशियल लेटर आना बाकी है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button