राज्य समाचार

BREAKING : प्राचार्य को बर्खास्त करने की मांग छात्राओं पर शिक्षक की बुरी नजर, बेड टच और छेड़खानी का आरोप

गरियाबंद. छुरा के निजी गर्ल्स छात्रावास में नाबालिग छात्राओं के साथ हुए छेड़छाड़ और दैहिक शोषण के मामले की जांच चल ही रही थी कि मंगलवार को गरियाबंद ब्लॉक के मरदाकला में एक और शिक्षक पर छात्राओं पर बुरी नजर रखने का मामला सामने आया है.

मरदाकला हाई स्कूल में पदस्थ प्राचार्य रवि प्रकाश अंगारे पर उसी संस्थान के छात्राओं ने बेड टच, छेड़खानी का आरोप लगाया है. इस पर आज हाई स्कूल के 20 से भी ज्यादा छात्राओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्राचार्य की लिखित शिकायत की है. जिसमें बताया गया है कि 8 सितम्बर को प्राचार्य द्वारा छात्राओं से छेड़खानी और बदतमीजी की है. आगे लिखा है कि इसके पहले भी कई छात्राएं प्राचार्य के इस करतूत की शिकार हो चुकी हैं.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शिकायत में ये भी कहा गया है कि विरोध करने पर टीसी देने की धमकी भी प्राचार्य द्वारा दिया गया. लगातार प्राचार्य के इस करतूत से छात्राएं मानसिक रूप से प्रताड़ित हैं. इस मामले को लेकर गांव की महिला सरपंच सावित्री बाई के साथ पालक और छात्राओं ने अपने ज्ञापन में बताया है कि प्राचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं किया गया और उसे बर्खास्त नहीं किया गया तो सप्ताह भर के बाद ताला बंदी कर प्रदर्शन किया जायेगा. इस मामले में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नवीन भगत ने तत्काल कार्रवाई करने की बात कही है.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button