राज्य समाचार
BREAKING : गणेश पंडालों में देर रात तक डीजे-धुमाल बजाने पर बैन
रायपुर- । शहर के गणेश पंडालों में रात 10 बजे के बाद डीजे-धुमाल नहीं बजेगा। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से गणेश उत्सव समिति के पदाधिकारियों और धुमाल पार्टी-डीजे संचालकों की बैठक ली गई।
इस दौरान अधिकारियों ने समिति के पदाधिकारियों को तय समय के बाद पंडालों में डीजे, धुमाल या अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्र नहीं बजाने का निर्देश दिया। इसके अलावा रोड में पूजा-पंडाल व स्वागत द्वार न लगाने, वाहनों की समुचित पार्किंग व्यवस्था कराने, तेज आवाज में लाउडस्पीकर न बजाने कहा गया।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
बैठक में सभी समितियों को गणेश प्रतिमा का विसर्जन 1 अक्टूबर तक करने कहा गया है। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट की ओर से जारी आदेश के अनुसार ही डीजे-धुमाल का इस्तेमाल करने कहा गया।
Live Cricket Info
