राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें
शिमला में लैंडस्लाइड से मंदिर ढहा, 5 की मौत:25 से ज्यादा लोग दबे, शिव बावड़ी मंदिर में सुबह-सुबह पूजा करने गए थे
हिमाचल की राजधानी शिमला में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां के समरहिल इलाके में स्थित शिव बावड़ी मंदिर भारी बारिश की वजह से भूस्खलन की चपेट में आ गया। यहां मौजूद 25 से ज्यादा लोग मलबे में दब गए। अब तक 2 बच्चों समेत 5 शव निकाले जा चुके हैं। बाकी की तलाश जारी है।
यह मंदिर शिमला के उपनगर बालूगंज इलाके में है। सावन सोमवार होने की वजह से मंदिर में सुबह से भीड़ थी। कई परिवार दर्शन के लिए गए थे।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
बारिश से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत
भारी बारिश की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत हो रही है। पहाड़ी से अभी भी पत्थर गिर रहे हैं। मंदिर के ऊपर मलबे के साथ चार से पांच पेड़ आ गिरे। इससे ज्यादा नुकसान हुआ है। SDRF, ITBP, पुलिस और स्थानीय लोग रेस्क्यू में जुटी हुई है। जेसीबी मशीन से मलबा हटाया जा रहा है।



Live Cricket Info