राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें
राहुल गांधी की सांसदी बहाल:लोकसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी की, 136 दिन बाद संसद में दोबारा जा सकेंगे
राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल हो गई है। लोकसभा सचिवालय ने मंगलवार को अधिसूचना जारी की। वे केरल के वायनाड से सांसद हैं। राहुल आज ही संसद पहुंच सकते हैं और लोकसभा की कार्यवाही में शामिल होंगे। उधर, इस फैसले के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
मोदी सरनेम मानहानि केस में राहुल को 23 मार्च को निचली अदालत ने 2 साल की सजा सुनाई थी। इसके 24 घंटे में ही 24 मार्च को सांसदी चली गई थी। इसके बाद गुजरात हाईकोर्ट ने भी सजा बरकरार रखी थी। राहुल ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी। 134 दिन बाद 4 अगस्त को कोर्ट ने इस केस में राहुल की सजा पर रोक लगा दी थी।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
Live Cricket Info
