राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

हेड कॉन्स्टेबल के बेटे ने सिंगर से किया रेप:दोस्त के कमरे में शादीशुदा महिला से बनाया शारीरिक संबंध, फिर बोला-नहीं कर पाऊंगा शादी

दुर्ग जिले में एक ऑर्केस्ट्रा सिंगर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी दुर्ग पुलिस में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल का बेटा है। बताया जा रहा है कि आरोपी शादीशुदा महिला को शादी के झांसे में लेकर अपने दोस्त के घर ले गया था। वहां उसने महिला से शारीरिक संबंध बनाया। फिर बाद में कहा कि अब घरवाले शादी के लिए तैयार नहीं हैं, शादी नहीं कर पाऊंगा। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा है। मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है।

आरोपी योगेश साहू (22 साल) पुलिस लाइन में रहता है। वो किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। 36 साल की महिला ने बताया कि 2021 में शो के दौरान उसकी पहचान योगेश से हुई थी। धीरे-धीरे वो उससे आए दिन आकर मिलने लगा और उसे प्रपोज किया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पति छोड़कर जा चुका है

बताया गया है कि महिला की एक बेटी है, उसका पति उसे छोड़कर जा चुका है। महिला ने शिकायत में बताया कि जब लड़के ने प्रपोज किया, फिर उसे अपने साथ चौहान टाउन अपने दोस्त के घर ले गया। वहां योगेश ने कहा कि मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं, हम दोनों साथ रहेंगे।

यह सुनकर महिला उसकी बातों में आ गई। जिसके बाद आरोपी ने महिला से शारीरिक संबंध बनाया। फिर महिला उससे बार बार कहने लग गई कि चलो अब शादी कर लेते हैं। मगर युवक मना करता रहा। आए दिन वह टालमटोल करता रहा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button