राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

डॉक्टर्स ने जिंदा बच्ची को बताया मरा:दफन करने मंगाया कफन, पॉलिथिन में पैक करते समय शरीर में हुई हलचल; परिजनों ने किया हंगामा

Spread the love

रायपुर के बैरनबाजार स्थित सांई सुश्रुषा अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मंगलवार सुबह पैदा हुई जुड़वां बच्चियों को अस्पताल प्रबंधन ने मरा हुआ बताया, लेकिन इनमें से एक बच्ची के शरीर में पैकिंग के समय मूवमेंट हो गई, जिससे पता चला कि बच्ची जिंदा है। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बैरनबाजार स्थित सांई सुश्रुषा हॉस्पिटल में समता कॉलोनी के रहने वाले अंजनी सारस्वत ने अपनी पत्नी को डिलीवरी के लिए भर्ती कराया। मंगलवार तड़के 3 बजे पत्नी ने जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया। अस्पताल प्रबंधन ने पिता को बताया कि डिलीवरी प्री-मैच्योर है। डिलीवरी के दौरान एक बच्ची की मौत हो चुकी है और दूसरी बच्ची भी अपनी अंतिम सांसें गिन रही है। थोड़ी देर के बाद डॉक्टर ने दूसरी बच्ची को भी मृत घोषित कर दिया। जुड़वां बच्चियों की मौत की खबर सुनकर अंजनी सारस्वत के परिचित और परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button