राज्य समाचार
ग्रैमी अवार्ड विजेता राकेश चौरसिया 10 सितम्बर को देंगे बांसुरी वादन की प्रस्तुति
रायपुर। 39 वां चक्रधर समारोह के चतुर्थ दिवस 10 सितम्बर को ग्रैमी अवार्ड विजेता बांसुरी वादक राकेश चौरसिया बांसुरी वादन से अपनी धुनों का जादू बिखरेंगे। समारोह में दिल्ली के प्रसिद्ध कव्वाल मो.चांद अफजल कादरी कव्वाली पेश करेंगे। इसी तरह श्रीमती अनिता शर्मा, रायगढ़ भजन गायन पर प्रस्तुति देंगी। समारोह इस कड़ी में रायगढ़ की सुश्री नीत्या खत्री द्वारा कथक, रायपुर के श्री तपसीर मोहम्मद एवं साथियों द्वारा अकार्डियन वादन, दिल्ली के शिव प्रसाद राव द्वारा शास्त्रीय गायन, बासंती वैष्णव एवं ज्योतिश्री बोहिदार द्वारा कथक (रायगढ़ घराना) एवं रायपुर के प्रभंजय चतुर्वेदी द्वारा भजन एवं गजल गायन पर प्रस्तुति देंगे।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now