राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

BJP नेत्री के बेटे की चाकू मारकर हत्या:बीच बचाव करने आए दोस्त पर भी किया हमला, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम

Spread the love

राजनांदगांव जिले में BJP महिला मोर्चा की नेत्री सरिता ढीमर के बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि युवक का किसी दूसरे युवक से विवाद हुआ था। जिसके बाद आरोपी ने उसे पीटा भी। वहीं बीच बचाव करने आए दोस्त पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया है। मामला डोंगरगांव थाना क्षेत्र का है।

डोंगरगांव के वार्ड नंबर 7 की रहने वाली सरिता ढीमर महिला मोर्चा की पूर्व मंडल अध्यक्ष रह चुकी हैं। उनका बेटा शेखर ढीमर(25) का मंगलवार रात को अपने दोस्त अजय कुमार के साथ शहर के पान ठेले पर गया था। यहां उसका किसी बात को लेकर सूरज रुपलानी नाम के साथ विवाद हो गया।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

विवाद इतना बढ़ गया कि गाली गलौज करते हुए सूरज अपने घर चला गया। इसके बाद वह वहां से लौटा तो उसके पास चाकू था। वापस लौटने के बाद सूरज ने फिर से दोनों से झगड़ा करना शुरू कर दिया और शेखर से मारपीट की। मारपीट के बाद उसने चाकू निकालकर शेखर के पेट पर कई वार किए। ।

 

ये देखकर शेखर के दोस्त अजय कुमार ने बीच बचाव भी किया। मगर सूरज ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। हमले में शेखर की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि अजय गंभीर रूप से घायल हो गया था।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button