राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

भुवनेश्वर बने रक्षित निरीक्षक, एसपी और एएसपी ने कंधे पर लगाया एक और स्टार

कोरबा। छत्तीसगढ़ पुलिस की विभागीय पदोन्नति समिति के द्वारा कोरबा जिला पुलिस बल में पदस्थ सूबेदार भुनेश्वर कश्यप को पदोन्नत कर रक्षित निरीक्षक (आरआई) बनाया गया है। पदोन्नति के साथ ही उन्हें आरआई के पद पर नई पदस्थापना के लिए स्थानांतरित किया गया है। उन्हें आरआई मोहला मानपुर जिले में पदस्थ किये जाने का आदेश जारी किया गया है।

भुनेश्वर कश्यप को पदोन्नति मिलने पर कोरबा एसपी यू.उदय किरण एवं एएसपी अभिषेक वर्मा ने वर्दी में एक और स्टार लगाकर पदोन्नत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। श्री कश्यप के मोहला मानपुर नई पदस्थापना के लिए रवाना होने से पूर्व विदाई कार्यक्रम में एसपी ने कहा कि भुनेश्वर कश्यप ने अपने कर्तव्यों का निर्वाह करने में कभी कोई चूक नहीं की। विभाग से जब-जब उन्हें किसी कार्य की जिम्मेदारी दी गईं, उसका बखूबी निर्वहन किया गया। उनका कार्यकाल सराहनीय रहा है। उन्होंने कहा कि आशा है आगे भी उनका कार्य सराहनीय और अनुकरणीय रहेगा। नई जिम्मेदारी के साथ नए जिले में पदस्थापना पर पुलिस लाइन के अधिकारी और कर्मचारियों ने भी अपनी बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर श्री कश्यप ने कहा कि कोरबा जिले में उन्हें काफी कुछ सीखने का अवसर पुलिसिंग के क्षेत्र में मिला है। यहां से प्राप्त अनुभव उनके नए कार्य क्षेत्र में निश्चित ही काम आएंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button