राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

BJP करेगी नकल? क्या कांग्रेस के तर्ज पर तैयार करेगी अपना चुनावी घोषणापत्र? सीएम भूपेश बघेल ने कसा तंज..

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को भाजपा पर फिर हमलावर हुए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की पदयात्रा के बाद चुनावी परिणामों से केंद्र सरकार घबराई हुई है। (CM Bhupesh Baghel on BJP Menifesto) राहुल गांधी ने अन्य पिछड़ा वर्ग का अपमान किया वाले भाजपा प्रदरेशाध्यक्ष अरुण साव के बयान पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा मोदी सरनेम केवल ओबीसी वर्ग के लोग ही नहीं लिखते। बल्कि मोदी सरनेम मुसलमान, पारसी और अग्रवाल भी लिखते हैं।एक अन्य मुद्दे जिसमे कहा जा रहा है कि बीजेपी इस बार अपना घोषणा पत्र कांग्रेस की तर्ज पर तैयार करेगी पर तंज kaste हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि नकल के लिए अकल की जरूरत पड़ती है असली असली और नकली तो नकली ही रहता है। 15 साल तक भाजपा को छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो याद नहीं आई थी।

भाजपा महिला मोर्चा कल प्रदर्शन करेगी। यह पूरा प्रदर्शन वनमंत्री मोहम्मद अकबर के आवास के सामने होगा। इस प्रदर्शन में रायपुर और दुर्ग संभाग के भाजपा जी महिला कार्यकर्ताएं शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के लिए महिला कार्यकर्ता मंत्री के बंगले तक मटका लेकर जाएँगी। दरअसल शराब को लेकर मंत्री अकबर ने बयान दिया था। उनके बयान के विरोध में ही कल यह पूरा प्रदर्शन किया जाएगा। महिला कार्यकर्ता मोहम्मद अकबर से माफ़ी की मांग करेंगी। (CM Bhupesh Baghel on BJP Menifesto) बता दे कि मंत्री अकबर ने पूर्व सीएम रमन सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने घोषणा के बावजूद शराबबंदी नहीं की थी। मंत्री के इसी बयान के बाद यह पूरा बवाल मचा हुआ है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button