राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

तेज रफ्तार बाइक टकराई बिजली पोल से, दो युवकों की मौत

गौरेला पेंड्रा मरवाही। एक बार फिर जिले में तेज रफ्तार जानलेवा साबित हुई. पेंड्रा थाना क्षेत्र के घघरा गांव में रविवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई. इस हादसे में बाइक पर सवार की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं गंभीर रूप से घायल चालक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. इस बीच पुलिस विभाग की भी लापरवाही देखने को मिली. जानकारी होने के बाद भी शव का न तो पंचनामा बनाया और न ही पोस्टमार्टम कराया. बाॅडी वैसे ही परिवार को सौंप दी गई. भूल की जानकारी होने पर पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए रखी बाॅडी को दोबारा अस्पताल मंगाया और कानूनी कार्रवाई पूरी की.

पूरा मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है. बिजली के खंभे से टक्कर इतनी जोरदार हुई कि बाइक पूरी तरह से टूट फूट गई. घटना बस्तीबगरा से पेण्ड्रा को जाने वाले मेन रोड पर घघरा गांव के पास हुआ. हादसे में बाइक के पीछे बैठे वीरदास निवासी बस्तीबगरा की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल चालक सीताराम पनिका निवासी बेदरचुआ को आसपास के लोगों ने संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया. हालांकि इलाज के दौरान सीताराम की भी मौत हो गई.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button