राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

किसानों के साथ धान खरीदी केंद्र प्रबंधक की बदसलूकी, अन्नदाताओं पर भद्दी-भद्दी गालियों की बौछार, बोला- जिसको बताना है बता दो

Spread the love

लोरमी. छत्तीसगढ़ में सरकारी नुमाइंदे बेलगाम हो चुके हैं. जिनको अब किसी का डर तक नहीं है. आलम तो ये है कि, गलती करने के बावजूद दादागिरी पर उतर आते हैं. ऐसा ही मामला सामने आया है. जहां धान खरीदी केंद्र में खाद खरीदी करने आए किसानों के साथ बदसलूकी कर जमकर गाली-गलौज की. इतना ही नहीं किसानों को धमकाते हुए ये तक कह डाला कि, जिसको बताना है बता दो, जिससे शिकायत करना है कर दो. जिसका वीडियो भी सामने आया है. बता दें कि, मुंगेली जिले के लोरमी तहसील अंतर्गत बिचारपुर धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी केंद्र प्रभारी की मनमानी के चलते किसान परेशान हैं. इसके साथ ही खरीदी केंद्र प्रभारी किसानों को खुलेआम गाली-गलौज करते हुए धमकाते हुए नजर आ रहे हैं. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक, खरीदी केंद्र गए किसान से खाद लेने पर वर्मी कंपोस्ट खाद लेने का दबाव बनाते हुए गाली-गलौज करने का आरोप धान खरीदी केंद्र के प्रभारी पर किसान संतोष साहू ने लगाया है.

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button