मनोरंजन

अमृता सिंह से कभी नहीं मिली हैं करीना कपूर, सारा-कार्तिक के बारे में कही ये बातें

Spread the love

सारा अली खान अपनी सौतेली मां करीना कपूर की काफी अच्छी दोस्त हैं। करीना कपूर ने कॉफी विद करण के लेटेस्ट एपिसोड में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की डेटिंग के किस्सों के बारे में भी बात की है। यही नहीं करीना कपूर ने सैफ की एक्स वाइफ अमृता सिंह के साथ रिश्तों पर खुलकर बात की है
करण जौहर ने करीना से पूछा कि सारा अली खान का अफेयर किसके साथ हैं। इस पर करीना ने कहा कि वह फिलहाल अपने काम से प्यार कर रही हैं। करण ने फिर करीना से कहा कि इस सीजन सारा अली खान ने कहा था कि वह कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं।
करीना ने इस पर कहा- कार्तिक आर्यन बेहतरीन इंसान है। मुझे लगता है कि दोनों की काफी अच्छी होगी। शायद दोनों साथ काम करने का भी प्लान कर रहे हैं। हालांकि सारा क्लासी हैं और कार्तिक मासी। मास और क्लास हमेशा अच्छा काम करते हैं।
अमृता सिंह की तारीफ में कही ये बात
करीना ने सैफ अली खान की एक्स वाइफ अमृता सिंह की भी तारीफ की है। करीना ने कहा बताया कि वह शादी के बाद कभी भी अमृता सिंह से नहीं मिली हैं। हालांकि, करीना ने कहा कि मैं उनकी बहुत ज्यादा इज्जत करती हूं। करीना ने बताया कि कभी खुशी कभी गम के दौरान अमृता सिंह सारा को मुझसे मिलवाने के लिए लाती थी।
करीना के मुताबिक- दरअसल सारा मेरी काफी बड़ी फैन थीं। करीना ने सैफ के दोनों बच्चों की परवरिश का क्रेडिट भी अमृता सिंह को दिया। करीना ने कहा कि जब सैफ ने मुझे प्रपोज किया तो मुझसे कहा था कि मेरे दो बच्चे हैं वह मेरी लाइफ का हिस्सा हैं।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button