राज्य समाचारशिक्षा

छत्तीसगढ़ में 24 अप्रैल से टीचरों की छुट्‌टी, 15 जून तक बंद रहेंगे स्कूल

Spread the love

भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे छत्तीसगढ़ में गर्मियों की छुट्टी को लेकर शिक्षकों की स्थिति भी सरकार ने साफ कर दी है। स्कूल शिक्षा विभाग ने गुरुवार शाम स्पष्ट कर दिया कि 24 अप्रैल से बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों का भी अवकाश होगा। इसके लिए विभाग ने अलग से आदेश जारी किया है। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार शाम जारी आदेश में कहा गया था कि प्रदेश में भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार ने फैसला किया है कि सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 24 अप्रैल से गर्मी का अवकाश शुरू कर दिया जाए। जो विद्यार्थी स्वेच्छा से स्कूल आना चाहते हैं, उनको 25 अप्रैल को असेसमेंट के लिए ही बुलाया जाएगा। उसके बाद स्कूल अगले शिक्षा सत्र के लिए 15 जून को खुलेंगे। गर्मी की छुट्‌टी का यह आदेश सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा। इस आदेश में शिक्षकों के लिए कुछ नहीं कहा गया था। इसकी वजह से प्रदेश के शिक्षक परेशान थे। कई लोग शिक्षक संगठनों और स्कूल शिक्षा विभाग से इसके बारे में पूछताछ कर रहे थे। गुरुवार शाम स्कूल शिक्षा विभाग ने अलग से आदेश जारी कर दिया। इसमें कहा गया है कि छुट्‌टी संबंधी यह आदेश सभी सरकारी शिक्षकों पर भी लागू होगा।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button