राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

*छत्तीसगढ़ द्विज परिवार द्वारा आयोजित विश्व कल्याणार्थ एवं नारी अस्मिता की रक्षार्थ आयोजित महायज्ञ रुद्राभिषेक पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ*

बालको नगर में अवस्थित छत्तीसगढ़ द्विज परिवार का संस्कार भवन भदरापारा बालको में एक दिवसीय महायज्ञ रुद्राभिषेक शनिवार को पूर्णाहुति के साथ शांति पूर्ण संपन्न हुई। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ देवी देवताओं की पूजा की गई, पूर्णाहुति कर महाआरती हुई। आचार्य रामकृष्ण पांडेय ने बताया कि वैदिक रीति रिवाज देवी देवताओं का आवाह्न कर पूजा अर्चना कराया गया। मंत्रोच्चारण के साथ इस महायज्ञ में कुल लगभग ग्यारह हज़ार आहुतियां दी गई। इस अवसर पर भक्तों द्वारा पूजा अर्चना कर विश्व के कल्याण व शांति के लिए हवन किया। साथ ही श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। कई साधक पूजा अर्चना कर देवों के देव महादेव से सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की।

उक्त अवसर पर ब्राह्मण समाज के सभी श्रद्धालुओं ने जीवन निर्माण की आठ सीढि़यों में आभास, आवेग, आवेश, संकल्प, व्रत, दीक्षा, यज्ञ व योग शामिल है में सर्वप्रथम शिक्षित होकर दीक्षित होकर शारीरिक, आत्मिक और सामाजिक उन्नति के प्रति समर्पित रहने संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि हम व्यक्तिगत, पारिवारिक, सामाजिक, राष्ट्रीय और वैश्रि्वक उन्नति करते हुए मानव जीवन का कल्याण करने का कार्य करेंगे। प्रत्येक कार्य विश्व कल्याण की भावना से संगठित होकर करेंगे। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ सदस्य श्रीमती रामकली शर्मा, गिरीश शर्मा, मीना शर्मा, रामकिशोर शर्मा, रेखा शर्मा, रामकृष्ण पांडेय, रमा पांडेय, संजीव शुक्ला, राजीव शर्मा,अंजू तिवारी, गन्नू दुबे, श्वेता दुबे, चंदन शर्मा, श्वेजल शर्मा, अमित शर्मा, सीमा शर्मा, गीतिका शर्मा,अन्नू पांडेय, अभिजीत शर्मा, श्रेष्ठा चतुर्वेदी, स्वर्णिका शर्मा, अभिज्ञान दुबे, आलेख तिवारी, विवान तिवारी, शिवांस शर्मा, समृद्धि शर्मा, मान्या शर्मा, सौम्या शर्मा के साथ साथ समाज के सैकड़ों की संख्या में भक्त श्रद्धालु उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button