छत्तीसगढ़

राज्यपाल ने किया प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण

Spread the love
Listen to this article

एमसीबी (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने अपने एक दिवसीय एमसीबी जिला प्रवास के दौरान जिला कलेक्टर कार्यालय आगमन पर उनका सलामी देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात राज्यपाल ने ’’एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के तहत अपनी माता स्व. चंपावती डेका के नाम पर ’’सफेद चंदन’’ का पौधा रोपण किया। इस दौरान कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उनके आगमन पर स्थानीय प्रशासन और गणमान्य नागरिकों ने हृदय पूर्ण स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यपाल को जिले की विशेषताओं को दर्शाने वाला एक स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की गहन समीक्षा :

राज्यपाल ने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की, जिसमें जिले में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचे, जल आपूर्ति, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।

तेंदूडांड आवासीय परियोजनाओं का निरीक्षण :

राज्यपाल ने तेंदूडांड में विभिन्न आवासीय योजनाओं और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवासों का निरीक्षण कर हितग्राहियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने फुलकुंवर और ईश्वर सिंह से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सरकारी योजनाओं के प्रभाव को समझा। इसके बाद राज्यपाल ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत संचालित ममता महिला स्वयं सहायता समूह के सिलाई सेंटर और आटा चक्की का निरीक्षण किया। उन्होंने समूह की महिलाओं से चर्चा कर उनकी जरूरतों और योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली। साथ ही महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और उनके कार्य को लेकर संवाद किया । उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आवास निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी जरूरतमंद परिवारों को जल्द से जल्द आवास प्रदान किए जाएं।

स्थानीय जनता में रहा उत्साह :

राज्यपाल के दौरे को लेकर स्थानीय जनता में विशेष उत्साह देखा गया। लोग उनके समक्ष अपनी समस्याएं रखने में उत्साहित दिखे। राज्यपाल ने जिले के समग्र विकास के लिए प्रशासन और नागरिकों के संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जनप्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। राज्यपाल ने अपने दौरे के समापन पर जिलेवासियों के सहयोग और स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया और जिले के सर्वांगीण विकास के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं आज के कार्यक्रमों के उपरांत वे ग्राम तेन्दुडांड से प्रस्थान होकर हसदेव हाउस, नई लेदरी पहुंचकर आरक्षित रात्रि विश्राम करेंगे ।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button