राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

IG – DIG का कल तबादला और आज CM के साथ बैठक।। जाने किस मसले पर सीएम भूपेश ने किया अफसरों के साथ मंथन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सुबह अपने निवास कार्यालय में प्रदेश के सभी रेंज के नए पुलिस महा निरीक्षको और उप महानिक्षको की बैठक लेकर प्रदेश में कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की । बैठक में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन और पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा भी उपस्थित थे।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बैठक में प्रदेश में कानून और व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने पुराने गुंडों बदमाशों, चाकुबाजो, सट्टा, जुआ और ऑन लाइन गेमिंग के संबध में की जा रही कार्रवाई की जानकारी लेते हुए इन पर कड़ाई से प्रभावी रोकथाम लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए है।

 

पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा आज शाम 4 बजे पुलिस मुख्यालय में सभी रेंज के महानिरीक्षकों की बैठक लेकर मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए निर्देशों की विस्तृत और गहन समीक्षा करेंगे। गौरतलब है की कल ही प्रदेश अलग अलग रेंज के आईजी का तबादला किया गया। इसके तहत जहाँ रायपुर (शहर) रेंज की जिम्मेदारी रतनलाल दांगी को सौंपी गई तो वही आनंद छाबड़ा को बिलासपुर संभाग की जवाबदारी दी गई। रायगढ़ को भी पुलिस रेंज का दर्जा देते हुए वहां डीआईजी की तैनाती की गई हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button