राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

छत्तीसगढ़ के मंत्री कवासी लखमा ने किए महाकाल के दर्शन: बाबा से की प्रदेश की खुशहाली की कामना, सुकमा में बच्ची से दुष्कर्म पर दिया ये बयान

उज्जैन। अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में रहने वाले छत्तीसगढ़ केवाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा आज उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन और विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की मंगल कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बहुत दिनों के बाद बाबा महाकाल का दर्शन करने मिला। प्रदेश की जनता, किसान, मजदूर और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तरफ से मैंने बाबा को जल चढ़ाया और प्रदेश के खुशहाली के लिए कामना की।

वहीं सुकमा में हुए 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में बयान देते हुए लखमा ने कहा कि जो मासूम के साथ गंदी हरकत हुई है, मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। बच्ची मेरे जिले की है, इस वजह से मैंने वहां के कलेक्टर और एसपी को निर्देश दिया है कि दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना किसी भी परिवार समाज के लिए दुखदाई है, इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बता दें, सुकमा के एक ‘पोटा केबिन’ स्कूल में पहली कक्षा की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना की जानकारी मिलते ही सुकमा जिले के कलेक्‍टर और पुलिस अधीक्षक आवासीय विद्यालय पहुंचे। यह पूरा मामला शासकीय कन्या आवासीय विद्यालय का है। मामले को लेकर मंत्री कवासी लखमा के आदेश पर एसपी ने जांच के लिए आठ सदस्यता टीम भी गठित की है। कलेक्टर ने भी पूरे मामले को गंभीरता से लिया है। मंत्री ने इस मामले पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कथित घटना 22 जुलाई की रात को हुई, जब छात्रा एर्राबोर पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित एक पोटा केबिन स्कूल के छात्रावास में सो रही थी।

123
123
123
123
123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button