राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

अल्ट्राटेक प्लांट में बड़ा धमाका, 3 लोगों की मौत:ऑक्सीजन सिलेंडर हुआ ब्लास्ट, तीनों के चीथड़े उड़े

बलौदाबाजार जिले के हिरमी में स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में बड़ा धमका हुआ है। जिसकी चपेट में आने से 3 मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। धमाका इतना जबरदस्त की तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों के चीथड़े उड़ गए हैं। उनके शरीर के हिस्से दूर जा गिरे।

बताया जा रहा है कि यहां मंगलवार अचानक से ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिसके चलते यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद प्लांट के अंदर अफरा तफरी मच गई। गांव के लोग भी ब्लास्ट की आवाज सुनकर घर से बाहर आ गए। मामला सुहेला थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वहीं घायलों को किसी तरह से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें रायपुर रेफर किया गया है। घटना की पुष्टि एसएसपी दीपक कुमार झा ने की है। मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंच गई है। इस हादसे में जिन मजदूरों की मौत हुई है। वह सभी ठेकाकर्मी थे।

123
123
123
123
123
123
123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button