राज्य समाचार
SDM पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से गाली-गलौज का आरोप, BMO को पत्र लिखकर दी जानकारी, खोला मोर्चा
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में स्वास्थ्य कार्यकर्ता व मितानिनों ने SDM के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। SDM पर कर्मचारियों से दुर्भावना करने व अपशब्द का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए आज पूरे शहर में रैली निकाली। इसके साथ BMO को सौंपा ज्ञापन सौंपकर एसडीएम के ट्रांसफर की मांग की गई।
दरअसल जिले में इन दिनों आयुष्मान तिहार मनाया जा रहा है, जिसमें 3 जून से लेकर 10 जून तक कैंप लगाकर विभाग के विभिन्न कर्मचारियों व अधिकारियों के द्वारा आम लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं व मितानिनों का आरोप है कि एसडीएम कार्य के दौरान दुर्व्यवहार करते हैं।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now

Live Cricket Info