राज्य समाचार

स्कूल में लबालब पानी, थालियों से निकालते नजर आए बच्चे:क्लास रूम में घुटनों तक भरा पानी; पहली बारिश में स्कूल प्रबंधन की खुली पोल

Spread the love

मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड में मानसून की पहली ही बारिश ने तैयारियों के दावों की पोल खोलकर रख दी है। बिजराकापा कला गांव के सरकारी स्कूल में पानी भर गया है। वायरल वीडियो में छोटे-छोटे बच्चे अपनी थालियों से पानी फेंकते नजर आ रहे हैं।

 

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

लोरमी विकासखंड अंतर्गत बिजराकापा कला गांव में स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के क्लास रूम, गलियारे और परिसर में पानी भरा हुआ है। बच्चों के पानी फेंकने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से बच्चे स्कूल के गलियारों, क्लास रूम और गेट के पास अपनी थालियों से पानी फेंक रहे हैं। घुटनों तक पानी से भरी कक्षा में कुछ बच्चे बैठे हुए नजर आए।

 

हैरानी की बात तो ये है कि बच्चे तो पानी निकालते नजर आए, लेकिन इस दौरान स्कूल का कोई भी स्टाफ उनकी मदद के लिए नहीं था। अब पानी से भरी कक्षा में बैठने से बच्चों के बीमार होने का भी खतरा मंडरा रहा है। इस वीडियो ने स्कूल शिक्षा विभाग की तैयारियों की पोल खोल दी है। शिक्षा सत्र शुरू होते ही पहली बारिश में गंभीर अव्यवस्था सामने आई है।

 

स्कूल का वीडियो वायरल होने के बाद अभिभावकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। जब दैनिक भास्कर की टीम ने शिक्षा विभाग के अधिकारी से बात करनी चाही, तो उन्होंने चुप्पी साध ली। वहीं मुंगेली कलेक्टर राहुल देव ने वीडियो सामने आने के बाद मामले में संज्ञान लिया है। उन्होंने ग्राम पंचायत को परिसर में मुरूम डालकर इसे ऊंचा करने के लिए निर्देशित किया है। साथ ही स्कूल से पानी निकालने के भी निर्देश दिए हैं।

 

इस मामले पर जब ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डीएस राजपूत से बात की गई, तो उनका कहना है कि परिसर के अंदर पानी निकासी के लिए नाली नहीं होने के चलते ऐसी स्थिति बनी। मामला संज्ञान में आने के बाद नाली बना दी गई है। अब आगे स्कूल में पानी भरने की समस्या नहीं आएगी

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button