राज्य समाचार

एक और ट्रेन हादसे से हड़कंप: फिर आपस में टकराईं 2 मालगाड़ियां, 12 डिब्बे पटरी से उतरे, टुकड़ों में बटे डिब्बे

Spread the love

ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे के जख्म अभी भरे भी नहीं हैं और पश्चिम बंगाल में एक और ट्रेन हादसे की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल के बांकुरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे ट्रेन हादसा हो गया. यहां बांकुरा में दो मालगाड़ियों की टक्कर से ये हादसा हुआ. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मालगाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए.सूत्रों से जानकारी मिली है कि एक मालगाड़ी ओंदा स्टेशन से गुजर रही थी तभी पीछे से दूसरी मालगाड़ी ने टक्कर मार दी. इस हादसे में मालगाड़ी के करीब 12 डिब्बे पटरी से उतर गए

हादसे में मालगाड़ी चालक को गंभीर चोटें आई हैं. टक्कर की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर जुट गए. जानकारी मिली है कि इस रेल हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है.

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

 

रेलवे अधिकारी मौके पर मौजूद

 

रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों मालगाड़ियां खाली थीं, लेकिन अब तक हादसे की वजह का पता नहीं चल सका है. मामले की जांच के लिए रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं.

 

घटना की गहनता से जांच कर रही है. रेलवे सूत्रों के मुताबिक इस हादसे के बाद आद्रा डिवीजन की कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं. रेलवे अधिकारी जल्द से जल्द अप लाइन को खोलने का प्रयास कर रहे हैं.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button