राज्य समाचार

भिलाई के पावर लिफ्टर से अजय ने बढ़ाया प्रदेश का मान, रांची की प्रतियोगिता में जीता 2 स्वर्ण और एक कांस्य पदक

दुर्ग: 6 से 11 जून तक राँची में चल रही राष्ट्रीय सबजूनियर व जूनियर (बालक व बालिका) पॉवर लिफ़्टिंग प्रतियोगिता के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक अजय कुमार (power lifter ajay kumar bhilai won Medal) ने जूनियर 53 किलो वर्ग में 2 स्वर्ण व 1 कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ राज्य का गौरव बढ़ाया है।

पॉवर जिम, भिलाई के खिलाड़ी तथा भिलाई इस्पात संयंत्र की तरफ़ से राज्य टीम में चयनित अजय कुमार द्वारा राँची में दो स्वर्ण व एक कांस्य पदक जीतने पर छत्तीसगढ़ पॉवर लिफ़्टिंग संघ एवं छत्तीसगढ़ के समस्त पॉवर लिफ़्टरों की तरफ़ से बधाई और शुभकामनाएँ दी गई है। हालाँकि अभी तीन दिनो का इवेंट बाक़ी है जिसमें छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी अपनी दावेदारी पेश करेंगे ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अजय कुमार की प्राप्त इन उपलब्धियों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बधाई संदेश भेजा है। (power lifter ajay kumar bhilai won Medal) उल्लेखनीय है कि राँची में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में किया जाएगा ।

123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button