राज्य समाचार

बेसुध महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

24.03.23| गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने गुरुवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना 22 मार्च की है, जब महिला अपने घर में अकेली थी। मामला गौरेला थाना क्षेत्र के पतेराटोला का है। जानकारी के मुताबिक, 22 मार्च को गौरेला के पतेराटोला में रहने वाली 35 वर्षीय महिला शराब के नशे में धुत घर के बाहर बेसुध पड़ी हुई थी। दोपहर का वक्त था, इसलिए पति मजदूरी के लिए गया हुआ था। इसी दौरान वहीं का रहने वाला राजकुमार पनिका (35 वर्ष) और उसका दोस्त राकेश पनिका (30 वर्ष) वहां से गुजर रहे थे। दोनों आरोपियों ने जब महिला को शराब के नशे में बेसुध देखा। तो उनकी नीयत बिगड़ गई।

दोनों महिला को उठाकर उसके घर के अंदर ले गए। इसके बाद महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। महिला बहुत अधिक नशे में थी। दोनों आरोपी भी वारदात के समय नशे में थे। घटना को अंजाम देकर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला ने घटना की जानकारी अपने परिवार को दी। जिसके बाद परिवार ने गौरेला थाने में दोनों आरोपियों राजकुमार और राकेश पनिका के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस मुखबिरों को एक्टिव कर जांच में जुटी थी। वहीं महिला की मेडिकल जांच में उसके साथ गैंगरेप की पुष्टि हो चुकी थी। गौरेला थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि जांच के दौरान उन्हें आरोपियों के गांव में ही छिपे होने का पता चला, तब जाकर पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। दोनों आरोपी रोजी-मजदूरी करते हैं। फिलहाल उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button