राजनीतीराज्य समाचार

जयसिंह के भाग्य का फैसला आज, मिलेगी जीत या हार वोटरों के हाथों लिखी किस्मत के राज से आज होगा पर्दाफाश, इधर भाजपा प्रत्याशी ने कही ये बात…

कोरबा विधानसभा के भाग्य का फैसला रविवार को हो जायेगा। धनबल पर जनबल कितना भारी इसकी झलक दिखेगी, हालांकि कोरबा से कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि उतार चढ़ाव से घबराएं नहीं वहीं भारतीय जनता पार्टी के कोरबा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन ने मतगणना की पूर्व संध्या जारी अपने बयान में कहा है कि कोरबा विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि जिले में भाजपा पर मतदाताओं ने अपना भरोसा जताया है। कोरबा विधानसभा में धन बल काम नहीं आएगा बल्कि यहां जन बल मजबूत है। जन बल के सामने धन बल हारने जा रहा है। श्री देवांगन ने कहा कि कोरबा विधानसभा से 15 साल से एक ही व्यक्ति के विधायक रहने के बाद भी विकास कहीं भी नजर नहीं आता है। विकास के नाम पर खोखला दिखावा और ढिंढोरा पीटा गया है। यहां की समझदार जनता इस बात को भलीभांति समझ चुकी है और कांग्रेस को नकार कर भाजपा पर अपना भरोसा जताया है। जनता इस बात को समझ चुकी है कि सही मायने में विकास भाजपा ही कर सकती है और यह उन्होंने अपने महापौर कार्यकाल में करके दिखाया है। श्री देवांगन ने कहा है कि परिवर्तन की लहर में कांग्रेस का सुपड़ा साफ होने जा रहा है। उन्होंने अपने समस्त कार्यकर्ताओं और एजेंटों से मतगणना के दौरान धैर्य का परिचय देने की अपील भी की है। हमारे सर्वे में 100 करोड़ के बंगले, राखड़, सड़क सहित कोरबा के विकास में बाधक बन सामने खड़े हुए सभी मुद्दे सामने आए मतदाताओं ने भी अपनी समझदारी का परिचय दिया और जागरूक मतदाताओं ने खूब मतदान किया नतीजों से पहले प्रत्याशियों के चेहरे की शिकन बताने को काफी है कि परिणाम क्या होना है लेकिन फिर भी अधिकृत जानकारी देर शाम तक आ जायेगी सही, सटीक और निष्पक्ष जानकारी के लिए बने रहिए ग्राम यात्रा न्यूज नेटवर्क के साथ…

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button