MP बृजमोहन अग्रवाल ने कश्मीर में आयोजित बैठक में कोरबा का विषय प्रमुखता से उठाया…

रायपुर/श्रीनगर । MP बृजमोहन अग्रवाल ने कश्मीर में आयोजित बैठक में कोरबा का विषय प्रमुखता से उठाया। X पोस्ट में सांसद ने बताया, आज जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में ‘रसायन एवं उर्वरक संबंधी संसदीय स्थायी समिति’ (Parliamentary Standing Committee on Chemicals & Fertilizers) की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होकर देश के घरेलू उर्वरक उद्योग को और मजबूत बनाने तथा देश को इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने संबंध में विस्तृत चर्चा की। बैठक में छत्तीसगढ़ के कोरबा का विषय प्रमुखता से उठाया। आज हमारे देश को यूरिया उत्पादन के लिए लगभग 50% प्राकृतिक गैस (Natural Gas) बाहर से आयात करनी पड़ती है, जिससे विदेशी निर्भरता बढ़ती है।
जिसको करने हेतु ‘कोल गैसीफिकेशन टेक्नोलॉजी’ (Coal Gasification) आधारित यूरिया संयंत्रों पर गंभीरता से काम करने की आवश्यकता है, यानी कोयले से गैस बनाकर यूरिया का उत्पादन। कोरबा इस दिशा में देश का सबसे उपयुक्त क्षेत्र बन सकता है, क्योंकि वहाँ प्रचुर मात्रा में कोयले का भंडार उपलब्ध है और संयंत्र स्थापना के लिए आवश्यक भूमि एवं आधारभूत सुविधाएँ भी मौजूद हैं। कोरबा में नया यूरिया संयंत्र स्थापित होने से न केवल छत्तीसगढ़ को औद्योगिक मजबूती मिलेगी और युवाओं को रोजगार मिलेगाबल्कि देश की उर्वरक आत्मनिर्भरता को भी बड़ा बल मिलेगा।
बैठक में समिति सदस्यों के साथ ही राष्ट्रीय उर्वरक लिमिटेड (एनएफएल), राष्ट्रीय रसायन एवं उर्वरक लिमिटेड (आरसीएफ), द फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर लिमिटेड (एफसीएटी), ब्रह्मपुत्र घाटी उर्वरक निगम लिमिटेड (बीवीएफसीएल), मद्रास उर्वरक लिमिटेड (एमएफएल), रामागुंडम उर्वरक निगम लिमिटेड (आरएफसीएल), हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Live Cricket Info

