करियरराज्य समाचार

पटवारी ने की आत्महत्या, शव के पास से सुसाइड नोट बरामद

Spread the love

17.10.22|जगदलपुर में एक पटवारी ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस को शव के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसके किसी बात से परेशान होने का जिक्र है। बताया जा रहा है कि पटवारी नाशता करके रूम में गया था। मगर काफी समय तक लौटा ही नहीं। बाद में फांसी के फंदे पर लटकी हुई उसकी लाश मिली है। मामला परपा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, परपा इलाके में रहने वाले शेर सिंह बघेल(60) अपने परिजनों के साथ नाश्ता करके वापस कमरे में चला गया था। इसके बाद दोपहर बीत जाने के बाद भी वह नहीं निकला। इस पर परिजनों ने उसे काफी आवाज दी। दरवाजा खटखटाया। इसके बावजूद कोई जवाब नहीं मिला।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इधर, काफी आवाज देने पर भी जब जवाब नहीं मिला। तब ऊपर की खिड़की से परिजनों ने कमरे के अंदर देखा। जहां कमरे के अंदर पंखे में एक फंदे पर उसकी लाश लटकी हुई थी। ये देखकर परिजन भी दंग रह गए। उन्होंने आस-पास के लोगों को सूचना दी। सूचना मिलने पर लोग पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर गए। वहीं पुलिस को भी इस घनटाक्रम के बारे में जानकारी दी गई। खबर मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत शव को पहले नीचे उतारा। फिर पीएम के लिए भेज दिया था। मौके से एक सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button