17/04/2026

कैफे में प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बिक्री करते और रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब पिलाते 4 आरोपी को गिरफ्तार

0

26.09.22| कैफे में प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बिक्री करते और रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब पिलाते 4 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक चेकिंग के दौरान थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत व्ही.आई.पी रोड स्थित दिया कैफे में अवैध रूप से हुक्का पिलाने के साथ ही हुक्का से संबंधित सामग्रियों की बिक्री करते दिया कैफे के संचालक रवि आहुजा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से प्रतिबंधित सिगरेट के पैकेट जप्त कर संचालक रवि आहुजा के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में सिगरेट व तम्बाकू उत्पाद विमापन का प्रतिषेध व व्यापार तथा वाणिज्य उत्पाद का वितरण विनियमन कोटपा अधिनियम 2003 के तहत कार्यवाही की गई। इसी प्रकार टीम के सदस्यों द्वारा थाना माना कैम्प क्षेत्रांतर्गत व्ही.आई.पी. रोड स्थित बेड रेस्टोरंेट एवं बर्न रेस्टोरेंट में चेकिंग के दौरान बेड रेस्टोरंेट में अवैध रूप से शराब पिलाते आरोपी जितेन्द्र सागर के कब्जे से कुल 07 बॉटल अंग्रेजी शराब, 44 बॉटल बीयर कीमती लगभग 13,250/- रूपये तथा बर्न रेस्टोरंेट में अमित हापी एवं अनिल मण्डल के कब्जे से 02 बॉटल वाईन, 04 बॉटल अंग्रेजी शराब, 33 बॉटल बीयर कीमती लगभग 17,230/- रूपये जुमला कीमती लगभग 30,480/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना माना कैम्प मंे क्रमशः अपराध क्रमांक 249/22 तथा 250/22 धारा 109 भादवि. एवं 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

बेड एवं बर्न रेस्टोरेंट के संचालक फरार है, जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है। रायपुर पुलिस द्वारा ढ़ाबा, होटल, रेस्टोरेंट एवं हुक्का कैफे की लगातार चेकिंग की जा रहीं है, जो भी ढ़ाबा, होटल एवं रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब बिक्री की जाएगी, लोगों को बैठाकर शराब पिलाया जाएगा तथा हुक्का कैफे में चोरी छिपे हुक्का पिलाया जाएगा उसके विरूद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News