राज्य समाचार

राजधानी के सरोना इलाके के सूने मकान में चोरी, करीब दस लाख का सामान पार..

25.07.22| राजधानी के सरोना इलाके के सूने मकान में चोरों ने धावा बोल दिया है। जानकारी के मुताबिक परिवार वाले घर में ताला लगाकर बाहर गए हुए थे। इस बीच देर रात अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर आलमारी से सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ़ कर दिया है। प्रार्थी ने इस घटना की जानकारी आमानाका पुलिस को दी है।

जानकारी के मुताबिक घटना सरोना के अरिहंत नगर स्थित एक सूने मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया है। स्टील फैक्ट्री में परचेज ऑफिसर वी आर पटनायक के घर अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर अलमारी काटकर 120 ग्राम सोना और 200 ग्राम चांदी के जेवर ले उड़े। चोरी किए जेवरात की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना के समय प्रार्थी घर पर ताला लगाकर परिवार को लेने हैदराबाद गये थे। चोरी की यह वारदात CCTV में कैद हो गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button