राजनीतीराज्य समाचार

18 जुलाई को होने वाले मतदान के लिए मतपेटी एवं अन्य सामग्री छत्तीसगढ़ पहुंचे

14.07.22| भारत के 16वें राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए 18 जुलाई को होने वाले मतदान के लिए मतपेटी एवं अन्य सामग्री छत्तीसगढ़ पहुंच गई है. नई दिल्ली स्थित भारत निर्वाचन आयोग से मतदान सामग्री लेकर सहायक रिटर्निंग अधिकारी दिनेश त्रिवेदी और उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार अग्रवाल बुधवार शाम नियमित विमान से रायपुर पहुंचे.

राष्ट्रपति निर्वाचन के लिए नई दिल्ली में मतपेटी और मतदान सामग्री प्राप्त करने के दौरान आवासीय आयुक्त एवं निर्वाचन आयोग द्वारा पूरी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी. भारत निर्वाचन आयोग से मतपेटी और मतदान सामग्री सुरक्षित नई दिल्ली एयरपोर्ट तक पहुंचाया गया था.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रायपुर विमानतल पहुंचने पर मतदान सामग्री को राज्य पुलिस के द्वारा एस्कॉर्ट करते हुए विधानसभा भवन स्थित स्ट्रांग-रूम तक सुरक्षित पहुंचाया गया. इन्हें मतदान के लिए निर्धारित तिथि 18 जुलाई तक मतदान प्रारंभ होने के पहले तक स्ट्रांग-रूम में सुरक्षित रखा जाएगा.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button