राजनीतीराज्य समाचार

मुख्यमंत्री बघेल का तीन देशों का दौरा कार्यक्रम स्थगित, दिल्ली में बड़े प्रदर्शन की तैयारी

20.06.22| छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का तीन देशों का दौरा कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने उन्हें इन देशों में यात्रा की अनुमति नहीं दी। मुख्यमंत्री ने रविवार को खुद इसकी जानकारी दी। दौरा स्थगित होने के बाद मुख्यमंत्री दिल्ली पहुंच गए हैं। सोमवार को कांग्रेस ने वहां राहुल गांधी की प्रवर्तन निदेशालय-ED में पेशी और सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन आयोजित किया है।

बताया गया कि इंडोनेशिया के बाली में 21 से 24 जून तक आयोजित एवीपीएन ग्लोबल कॉन्फ्रेंस-2022 में मुख्यमंत्री को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था। पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन पर आयोजित इस वैश्विक सम्मेलन को वह 22 जून को संबोधित करने वाले थे। अब उनको वहां जाने की अनुमति नहीं मिली है तो वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इंडोनेशिया से पहले मुख्यमंत्री सिंगापुर जाने वाले थे। इसके लिए वे 20 जून को दिल्ली से रवाना होते। सिंगापुर से इंडोनेशिया और फिर वियतनाम में उनकी योजना उद्योगपतियों से मुलाकात कर उन्हें छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित करने की थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

एक सप्ताह की यात्रा के बाद मुख्यमंत्री को वापस लौटना था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इससे पहले 2020 में 11 से 21 फरवरी तक अमेरिका की यात्रा पर गए थे। उस दौरान कई शैक्षणिक-तकनीकी संस्थानों के साथ उनकी बातचीत हुई। विभिन्न कारोबारी संगठनों और उद्योगपतियों को उन्होंने छत्तीसगढ़ में उद्योग लगाने के लिए आमंत्रित किया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, भारत सरकार ने सिंगापुर होकर जाने की अनुमति नहीं दी। इसके अलावा ED और अग्निपथ योजना से देश भर में जो आग लगी है उसकी वजह से भी उनकी यात्रा स्थगित हुई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button