राज्य समाचार

धोखे से चूहे मारने की दवा खा लेने से छात्र की मौत, जानिए पूरा मामला…

स्मृति नगर पुलिस ने बताया कि कोहका के किराए के मकान में रहने वाला 21 वर्षीय युवक पुरजन कुमार साहू कुरूद रोड पर स्थित अग्रसेन आईटीआई में कोपा में प्रथम वर्ष का छात्र था. इसका मूल निवास ग्राम कजरा रनचिरई है, जहां से वह आईटीआई करने भिलाई आया था और किराए के मकान में रहकर पढाई करता था.बताया जा रहा है कि, जिस घर में रहता था वहां चूहा काफी ज्यादा थे. इन्हें मारने के लिए वह चूहा दवा लेकर आया और मिक्सचर में मिलाकर रखा था, लेकिन मंगलवार को उसी मिक्सचर को पुरजन धोखे से खा लिया, जिससे उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई, उसे गंभीर अवस्था में शंकराचार्य अस्पताल जुनवानी उपचार के लिए ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button