राजनीतीराज्य समाचार

रमन सिंह, विष्णुदेव और पवन साय जयपुर में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में होंगे शामिल

डॉ. रमन सिंह गुरुवार को रायपुर से जयपुर के लिए रवाना होेंगे। उन्हें वहां आयोजित भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होना है।

राजस्थान के जयपुर में 20 और 21 मई को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक होनी है। संगठन ने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को भी उसमें बुलाया है। उनके साथ छत्तीसगढ़ भाजपा के अध्यक्ष विष्णुदेव साय और प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय भी जयपुर जाएंगे। भाजपा राष्ट्रीय संगठन मंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी और सह प्रभारी नितिन नबीन सीधे जयपुर पहुंचेगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बताया जा रहा है, इन नेताओं को 21 मई अलग-अलग सत्रों में आयोजित चर्चा में भाग लेना है। इसमें पार्टी के संगठन को और मजबूत करने और चुनावी राज्यों की रणनीति पर चर्चा होगी। इससे पहले 13 से 15 मई तक राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस ने नव संकल्प चिंतन शिविर किया था। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय, राजेश तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित तमाम नेता शामिल हुए थे।

बताया जा रहा है, दो दिन तक चलने वाली महत्वपूर्ण बैठकों में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button