राज्य समाचार

आंगनबाड़ी के खाने में गिरी मिली छिपकली, जहरीले खाना खाने से 16 बच्चे बीमार,

 ग्राम पुटका के आंगनबाड़ी केंद्र में गुरुवार को बच्चों के लिए खाना बनाया गया था, जिसमें छिपकली गिर गई थी. इसी जहरीले खाना को बच्चों को परोसा दिया गया, जिसे खाने के बाद 16 बच्चे बीमार हो गए. सभी बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में भर्ती किया गया है.

ग्राम पोटका में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में गुरुवार सुबह खाना पकाया गया था, जिसमें सब्जी में छिपकली गिरने के बाद उसे बच्चों को परोस दिया गया. जहरीले सब्जी खाने के बाद बच्चों की हालत बिगड़ने लगी, जिन्हें आनन-फानन में सरायपाली के सामुदायिक अस्पताल भेजा गया, जहां सभी का इलाज किया जा रहा है. सभी बच्चों की हालत स्थिर है लेकिन आंगनबाड़ी में जहरीले भोजन परोसे जाने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दरअसल आंगनबाड़ियों में जहां भोजन पकाया जाता है वहां स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए लेकिन यहां ऐसा नहीं होने की वजह से यह घटना हुई है. मामले को लेकर जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से चर्चा की गई तो उनका कहना है कि खाने में छिपकली गिरे होने की जानकारी बाद में पता चला. वहीं बीएमओ डॉ. नारायण साहू का कहना है कि 16 बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र पुटका से यहां लाए गए हैं. सभी का उपचार किया जा रहा है. सभी बच्चों की हालत स्थिर है.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button