16/04/2026

राजधानी के सुने मकान में चोरों ने बोला धावा,शिमला घूमने गया था परिवार

0

राजधानी के रोहणीपुरुम में चोरो ने सुने मकान का ग्रिल काट कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है.कुछ दिन पूर्व परिवार शिमला मनाली घूमने गया हुआ था . घटना की सूचना किरायेदार ने डी डी नगर थाना पुलिस को दीं .रोहणीपुरम में किराए के मकान में रहने वाले अभिषेक यादव के मकान मालिक के घर चोरी की वारदात हुई है। आठ अप्रैल को उनके उनके मकान मालिक प्रताराव चौधरी घर में ताला लगाकर परिवार सहित शिमला चले गए थे। अभिषेक ऊपर के कमरे में रहते हैं। 11 मार्च की रात में जब वह ताला लगाने नीचे गए तो देखा कि मकान मालिक के घर में ताला लगा हुआ था।दूसरे दिन सुबह न्यूज पेपर लेने गए तो देखा कि बाहर में किचन का सामान फैला था। सामने के दरवाजा का ताला टूटा हुआ था। समान बिखरा पड़ा था।
परिवार के साथ शिमला मनाली घूमने गए पावर ग्रिड कंपनी से रिटायर्ड अधिकारी के सुने घर में लाखों रुपए कीमत के सोने चांदी के जेवर चोर ले उड़े . घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है. किरायेदार ने पुलिस को घटना की सूचना दीं जिसके बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. फिलहार चोरी गए सामान का आकलन नहीं किया जा सका है .वही घटना की जांच एंटी क्राइम यूनिट और डी डी नगर थाना कर रही है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News