राज्य समाचार

महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पति-पत्नी में हुई थी कहासुनी

Spread the love

रायगढ़ (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। जिले में एक महिला की लाश घर के सिलिंग पंखे पर लटकती मिली है। कोतरा रोड के अटल विहार काॅलोनी में पति-पत्नी और उनका ढाई साल का बच्चा रहता था। जहां ममता साहू (30 साल) का शव चुनरी के फंदे से लटका मिला।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पति सुबह नाश्ता बनाने बोलकर घर से बाहर निकला था, वापस आया तो नाश्ता नहीं बना था, इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई थी जिसके बाद महिला ने फांसी लगाई है। फिलहाल जांच के बाद कारणों का खुलासा होगा। जानकारी के मुताबिक सतीश साहू (35 साल) बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जरोंधा का रहने वाला है। वह कुछ समय से रायगढ़ के कोतरा रोड स्थित अटल विहार काॅलोनी में रहता था, उसकी कैट JCB कंपनी में जॉब है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

वह काॅलोनी के ब्लॉक S के 201 नंबर मकान में अपनी पत्नी ममता साहू और ढाई साल के बच्चे के साथ रह रहा था। सुबह अपनी पत्नी का शव लटकते देखा जिसके बाद उसने थाने में सूचना दी। पति ने पुलिस को बयान दिया है जिसके मुताबिक, घटना के वक्त सतीश साहू दूसरे कमरे में था और जब कुछ देर बाद उसे इसकी जानकारी लगी, तो उसने फंदे को काटकर ममता साहू को नीचे उतारा। शरीर में कोई हलचल नहीं होने से मामले की जानकारी उसने पुलिस को दी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button