राज्य समाचार

सोते समय पति की पत्थर से कर दी हत्या ..शक था, चौथी से शादी न कर ले

Spread the love

राजधानी रायपुर में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। महिला ने पति को उस समय मौत के घाट उतारा जब वह सो रहा था। उरला थाना पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उरला एकता चौक निवासी उमेश धुर्वे (30) की पत्नी इंगेश्वरी धुर्वे (26) ने हत्या की है।पुलिस की पूछताछ में आरोपी पत्नी ने बताया कि उसका पति अक्सर घंटों फोन में महिलाओं से बातें करता रहता था. आरोपी पत्नी इंगेलेश्वरी मृतक की तीसरी पत्नी थी. उसे शक था कि वे उसे छोड़कर चौथी महिला से शादी न कर ले.

मिली जानकारी के अनुसार पति और पत्नी दोनों बेस्ट प्राइस में काम करते थे और अन्य महिलाओं से बातचीत को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई होती थी. सोमवार को भी वहां उनके बीच विवाद हुआ। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने विवाद को शांत कराया और दोनों घर आ गए। घर आने के बाद विवाद फिर बढ़ गया और पति ने पत्नी को मारा भी। इसके बाद मकान मालिक ने आकर दोनों को समझाइश दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

झगड़ा खत्म होने के बाद जब पति घर की छत पर पलंग में सोया हुआ था, तभी पत्नी ने उसे नींद में ही दर्दनाक मौत दे दी. पत्नी ने पत्थर उसके सिर पर मारकर वार किया, जिससे तड़पते हुए उसकी मौत हो गई. सुबह जब देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो पास के रहने वाले अन्य लोगों ने दरवाजा खटखटाया। महिला ने दरवाजा नहीं खोला शक होने पर खिड़की से देखा तो महिला पति को पानी पिला रही थी। इसके बाद लोगों ने महिला से जैसे-तैसे गेट खुलवाया तो महिला ने बताया कि उसके पति खुद के सिर में पत्थर पटक लिए हैं और उनकी मौत हो गई है। इसकी जानकारी उरला थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची पुलिस को भी महिला ने गुमराह किया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button