राज्य एव शहर

रमन सिंह- ये चुनाव अलार्मिंग है. आने वाले कल के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर खड़ा होगा

खैरागढ़ उप चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं. कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा वर्मा ने 20 हजार से ज्यादा मतों से जीत हासिल की है. इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि चुनाव का नतीजा एक प्रकार से प्रतीक के रूप में है कि एक विधानसभा को जीतने के लिए कांग्रेस 29 बिंदुओं का घोषणा पत्र जारी करती है. किसी उप चुनाव में घोषणा पत्र पहली बार जारी किया गया. तीन साल के काम पर कोई बात नहीं की गई. छत्तीसगढ़ में ऐसा पहली बार हो रहा है कि सरकार अपनी उपलब्धियों को लेकर नहीं बल्कि घोषणा पत्र लेकर जनता के बीच जा रही है. ये चुनाव अलार्मिंग है. आने वाले कल के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर खड़ा होगा.

इसके साथ ही पूर्व सीएम ने कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि मैं यशोदा वर्मा को बधाई दूंगा, उन्हें शुभकामनाएं दूंगा.

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button