राज्य समाचार

घर में रंगोली डालकर बीजेपी कार्यक्रर्ताओं ने मनाया संकल्प दिवस

Spread the love

बिलासपुर। प्रदेश भाजपा संगठन के आव्हान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के साथ-साथ बिलासपुर जिले के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अपने-अपने निवास पर कमल ज्योति संकल्प कार्यक्रम के तहत कमल रंगोली बनाकर दीप जलाया व देश की सुरक्षा व समग्र विकास के लिये देश में पुन: नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र में भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अनेक मंडल स्तर पर सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किये गये।जिला भाजपा कार्यालय करबला रोड में भी में कमल रंगोली बनाकर दीप प्रज्वलित किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, सांसद लखनलाल साहू, भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, घनश्यामकौशिक, राजा पाण्डेय, राकेश चंद्राकर, सुनीता मानिकपुरी, अनमोल झा, प्रसुनचतुर्वेदी, हुकुम सिह सहित भाजपा कार्यकताã उपस्थित थे।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button