राजनीतीराष्ट्रीय खबरें

पाक पीएम शाहबाज शरीफ को राजनाथ सिंह का संदेश,आतंकवाद को खत्‍म करने पर लगाएं ध्‍यान

Spread the love

अमेरिका की यात्रा पर गए भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि पाकिस्‍तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को शुभकामनाएं दी है। एक इंटरव्‍यू में उन्‍होंने पीएम शहबाज शरीफ को कहा है कि भारत चाहता है कि वो अपने यहां पर आतंकवाद पर अंकुश लगाएं। उन्‍होंने ये भी कहा कि पाकिस्‍तान को चाहिए कि वो अपनी धरती का इस्‍तेमाल आतंकवाद के लिए बंद करे। गौरतलब है कि राजनाथ सिंह फिलहाल अमेरिका के पांच दिवसीय दौरे पर वाशिंगटन डीसी में हैं। उनके इस दौरे का मकसद दोनों देशों के बीच संबंधों को और अधिक मजबूत करना है। इस बीच पाकिस्‍तान के पीएम शहबाज शरीफ ने सत्‍ता पर काबिज होने के बाद दिए अपने पहले संबोधन में कश्‍मीर का राग अलापाा था। इसके ही जवाब में राजनाथ सिंह ने भी जवाब दिया है।

इससे पहले सोमवार को शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान के 23वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी के अचानक “बीमार” पड़ने पर संसद के उच्च सदन सीनेट के चेयरमैन सादिक संजरानी ने उन्हें शपथ दिलाई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी है. बधाई के साथ-साथ पीएम मोदी ने आतंकवाद का मुद्दा भी उठाया है. उन्होंने जोर देकर कहा है कि भारत भी शांति चाहता है जहां पर आतंक की कोई जगह ना हो.

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button