राजनीतीराज्य एव शहर

सांसद सोनी ने सीएम के सांसदों का टिकट काटे जाने के बयान पर किया पलटवार

केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी के दौरे को लेकर कहा-हाईवे और सड़कों के शिलान्यास में सिर्फ मुख्यमंत्री की तस्वीर थी,केंद्रीय मंत्री की तस्वीर तक नहीं लगाई गयी, नीतिन गडकरी के स्वागत में सामान्य शिष्टाचार भी नहीं अपनाया गया, एयरपोर्ट पर कोई मंत्री रिसीव करने नहीं पहुँचा.

भाजपा वोटर्स सर्वे और धार्मिक कॉलम को लेकर कहा- भाजपा ने तय किया है कि सबसे कमज़ोर 100 बूथ चिन्हित किए जाएँ , इन बूथों में लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं ये सुनिश्चित किया जाए ,

धर्म के आधार पर सर्वे और कांग्रेस के आरोपों पर कहा -जाति और धर्म के आधार पर सर्वे करने का मकसद यही है कि कितना लाभ मिला, इसकी जानकारी जुटाई जाएगी, हम चाहते हैं कि बाबा साहब की व्यवस्था पर काम हो, न्याय हो. साम्प्रदायिकता के आरोप लगाकर कांग्रेस छत्तीसगढ़ की फ़िज़ा को बिगाड़ने की कोशिश में है.

सीएम के सांसदों का टिकट काटे जाने के बयान पर किया पलटवार

भाजपा में किसको किसको टिकट मिलेगी, उसकी चिंता कांग्रेस ना करे, जैसी स्थिति कांग्रेस की सरकार में हो गई है, कांग्रेस जिसे भी टिकट देगी,उसका हारना तय है. अपराधियों को लगने लगा है, उनकी सरकार है.

एथेनॉल में अनुमति के पेंच और सरकारी योजनाएं लागू करने को लेकर कहा -एथेनॉल को लेकर कोई काम नहीं हुआ, राज्य सरकार इस पर भ्रम फैला रही है,केंद्र से अनुमति को लेकर नीतिन गडकरी से मुख्यमंत्री की व्यक्तिगत बातचीत भी हुई है, सरकार भ्रम फ़ैलाने के बजाय काम करने का प्रयास करे. हम
छत्तीसगढ़ में योजनाएं लाने के लिए सांसद बने हैं, रोकने के लिए नहीं.

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button