राज्य समाचार

जांजगीर जिले में भीषण सड़क हादसा : बारातियों से भरी कार पलटी, 3 लोगों की मौके पर मौत

Spread the love

जांजगीर-चांपा जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर है। जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हुई है, वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे है। घटना मुलमुला थाना क्षेत्र में हुई है।जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर के मस्तुरी थाना इलाके के पचपेड़ी से बारात रविवार सुबह जांजगीर जिले के मुलमुला थाना इलाके के झूलनपकरिया गांव आई थी। बारात पहुंचने के बाद कुछ लोग दूल्हे की कार में बैठकर घूमने निकले थे। इसी दौरान पकरिया के जंगल के पास ये हादसा हो गया है।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद आस-पास के लोगों की मदद से उन्हें पामगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से प्राथमिक

उपचार के बाद घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया है। जबकि शवों को पामगढ़ के अस्पताल में पीएम के लिए भेजा गया है। अभी किसी की पहचान नही पाई है। कहा जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग नशे की हालत में थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button