राज्य समाचार

आज राजिम कुंभ के मंच पर आएंगे बाबा हंसराज

मेरा भोला है भंडारी.., जय शिव शंभू.., जैसे ओतप्रोत भक्तिमय भजनों की होगी प्रस्तुति

गरियाबंद (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। तीर्थ नगरी राजिम में आयोजित कुंभ कल्प मेला के सांस्कृतिक मंच में 21 फरवरी शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के मुख्य आतिथ्य में संत समागम उद्घाटन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद प्रसिद्ध गायक हंसराज रघुवंशी के मेरा भोला है भंडारी.., जय शिव शंभू.., जैसे ओतप्रोत भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति होगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

12 बजे से सांस्कृतिक मंच पर कार्यक्रम की कड़ी में कामीन टोण्डरे की टीम पंथी नृत्य की प्रस्तुति देगें। नंदकुमार साहू की मंडली द्वारा रासलीला की प्रस्तुति होगी। लोकेश्वर वर्मा छत्तीसढ़ी जसगीत से भक्तिमय माहौल बनाएगें। ललित यादव सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे। शिवनंदन चक्रधारी मानस गायन से रामायण की व्यख्या करेंगे। धन्नू लाल साहू लोकमंच, साधे लाल रात्रे पंथी नृत्य, आंचल पांडेय की टीम नृत्य नाटिका, आरती साहू की टीम कत्थक नृत्य की प्रस्तुति देगें। देवी भूमिका भजन, व्यासनाथ योगी चदैंनी, आनंद निषाद लोककला मंच की प्रस्तुति देंगें।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button