राज्य समाचार

तीन बच्चों की माँ महिला पंच ने प्रेमी के लिए लगाई फांसी

Spread the love

चकरभाठा-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में चकरभाठा थाना क्षेत्र के रहंगी गांव की एक महिला पंच ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर में ही पंखे से लटका हुआ मिला। सुबह जब बच्चे सोकर उठे तो उन्होंने अपनी मां का शव फंदे पर लटका देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि महिला के पति ने उसे चार साल पहले ही छोड़ दिया था। इसके बाद महिला का गांव के ही किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। हाल ही में महिला को पता चला था कि उसके प्रेमी का रिश्ता कहीं और तय हो गया है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इसी के चलते महिला पंच ने आत्महत्या की होगी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम रहंगी निवासी 35 वर्षीया लक्ष्मी कुशवाहा गांव में पंच थी। वह अपने तीन बच्चों के साथ गांव में अकेली रहती थी। उसका बड़ा बच्चा 14 साल का है। करीब चार साल पहले उसका पति कोरबा चला गया था। तब से वह पत्नी और बच्चों से मिलने भी नहीं आता था। तब महिला का प्रेम प्रसंग गांव के ही एक युवक से हो गया। कुछ दिन पहले ही लक्ष्मी को युवक ने बताया कि उसकी शादी किसी अन्य लड़की से होने वाली है।

मामले की सूचना मिलने पर जब जांच के लिए पुलिस पहुंची तो महिला का मोबाइल मिला है। महिला की आत्महत्या की वजह जानने के लिए पुलिस ने उसके मोबाइल को जब्त कर लिया है। हालांकि, पुलिस को शक है कि प्रेमी युवक के दूसरी जगह शादी तय करने के चलते ही महिला ने आत्महत्या की होगी। ग्रामीणों के मुताबिक युवक पर लक्ष्मी शादी नहीं करने के लिए दबाव बना रही थी। मां की मौत के बाद तीनों बच्चे नानी के पास हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button