राज्य समाचार

कार पेड़ से टकराई, 3 दोस्तों की मौत, 1 भर्ती

बलौदाबाजार, 10 मार्च। बलौदाबाजार में बुधवार देर रात हुए सडक़ हादसे में 3 दोस्तों की मौत हो गई, वहीं एक घायल है। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने के चलते हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। अंदर फंसे युवकों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। कार अनियंत्रित कैसे हुई, इसका कारण स्पष्ट नहीं है। हादसा पलारी थाना क्षेत्र में हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, रायपुर के हीरापुर निवासी सितेंद्र पाठक (42) पुत्र रामगोपाल पाठक, दोंदे खुर्द निवासी लालता प्रसाद द्विवेदी (45) पुत्र रामलोचन द्विवेदी व अशोक यादव (45) पुत्र डंडी राम यादव और खोरसी निवासी भोला गोस्वामी (19) चारों अपने दोस्त मनीष यदु के बच्चे की छठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कुसमी गए थे। वहां से रात करीब 11 बजे लौटने के दौरान संडी के पास ढाबे से पहले तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया। हालांकि मौके पर ही सितेंद्र पाठक, लालता प्रसाद द्विवेदी और अशोक यादव की मौत हो चुकी थी, वहीं भोला गोस्वामी घायल हो गया। पुलिस ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।

भोला रास्ते में मिला तो उसे भी दोस्तों ने बिठा लिया था
दरअसल, मरने वाले तीनों युवक ही मनीष के दोस्त थे और छठी कार्यक्रम में जा रहे थे। वह पेट्रोल डलवाने के लिए खरतौरा के पास पंप पर रुके तो वहां कर्मचारी भोला गोस्वामी मिल गया। उससे पहले से जान-पहचान होने के कारण तीनों ने जिद कर उसे भी कार में बिठा लिया और अपने साथ ले गए। पुलिस ने बताया कि तीनों युवक ट्रक ड्राइवर थे। कार लालता प्रसाद की थी, वहीं गाड़ी चला रहा था।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button