राज्य समाचार
रायगढ़ जिले से बड़ी खबर : जंगल में पड़ी मिली एक ही परिवार के तीन सदस्यों की लाश

रायगढ़ जिले में अज्ञात आरोपी ने एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्गम हत्या कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार जंगल में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव क्षत विक्षत रूप में मिले है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है और अपनी जांच कर रही ।पुलिस को आशंका है कि महुंआ व अन्य वनोपज संग्रहण के लिए जंगल में रह रहे इस परिवार पर किसी ने रंजीश वश इस हत्याकांड को अंजाम दिया है।

मृतकों में 60 वर्षीय दूहती बाई, अमृत लाल(30 वर्ष) और अमृता बाई(15 वर्षीय) की लाश कापू इलाके के धवईडांड गांव के पास जंगल में मिली है। गांव वालों से पूछताछ में सामने आया है कि परिवार के लोग पिछले करीब एक महीने से जंगल में ही रह रहे थे। मृतको के सिर व चेहरे पर पत्थर से कुचलकर हत्या को अंजाम दिया गया है।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now


Live Cricket Info