राज्य समाचार
1 लाख का ईनामी नक्सली पकड़ा गया
दंतेवाड़ा। किरंदुल पुलिस एवं डीआरजी टीम को आज सर्चिंग के दौरान एक बड़ी सफलता मिली। ग्राम मड़कामीरास एवं समलवार के बीच जंगलों में एक लाख का ईनामी नक्सली पकड़ा गया। उसका नाम लच्छू मड़कामी है। वह जनमिलिशिया कमांडर है। मड़कामीरास सरपंचपारा निवासी लच्छू पुलिस तथा सुरक्षा से जुड़ी अन्य गतिविधियों की जानकारी अपने साथियों तक पहुंचाता था। 35 वर्षीय लच्छू की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। उल्लेखनीय है कि इसके पहले कल ओड़िशा बार्डर के धौंडीपदर में पुलिस को ज्योति नाम की 8 लाख की ईनामी नक्सली ज्योति को मार गिराने में सफलता मिली थी।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
