राज्य समाचार

खैरागढ़ उपचुनाव के लिए 23 दावेदार, राजपरिवार से भी एक

Spread the love

रायपुर, 16 मार्च। मंगलवार रात हुई प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक। में खैरागढ़ उपचुनाव के लिए 23 दावेदारों के नामों पर मंथन हुआ। इस बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री रविन्द्र चौबे, ताम्रध्वज साहू, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम समेत तमाम नेता मौजूद थे। । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा इस सीट के लिए जो भी उम्मीदवार होगा उसका फैसला कांग्रेस हाईकमान करेगा।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा आज चुनाव समिति की बैठक में खैरागढ़ में चुनाव जीतने की रणनीति में मंथन हुआ है। इस बैठक में 23 दावेदारों के नाम पर मंथन हुआ है। इस बैठक में सीएम भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया, मोहन मरकाम के साथ तमाम नेता मौजूद थे। कांग्रेस संगठन के तमाम पदाधिकारी भी इस बैठक में मौजूद रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सभी नामों में चर्चा हुई है और चुनाव जीतने की रणनीति के बारे में विस्तार से चर्चा हुई है। सभी आवेदकों के नामों पर विचार विमर्श हुआ है। जो भी फैसला है उसकी रिपोर्ट हाईकमान के भेजे जाएंगे और अंतिम फैसला फिर हाई कमान का रहेगा। उन्होंने बताया की आवेदन आए हैं और उसमे सभी नामों पर विचार विमर्श होगा। सीएम भूपेश बघेल ने बताया कि 23-24 के आसपास आवेदन आए हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button